Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले

Realme X50 Pro 5G पहले MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन एमडब्ल्यूसी के रद्द होने के बाद अब कंपनी एक्स50 प्रो 5जी को मैड्रिड शहर से लाइव इवेंट के जरिए 24 फरवरी को लॉन्च करेगी।

Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले

Realme X50 Pro 5G में 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होगा
  • यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में 65W फास्ट चार्जिंग दिए जाने की पुष्टी भी हुई
विज्ञापन

Realme X50 Pro 5G इस महीने 24 फरवरी को 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला है। शुक्रवार को कंपनी ने एक पोस्टर साझा किया, जिससे यह पुष्टी हुई है कि रियलमी के आगामी फोन एक्स50 प्रो 5जी में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। बता दें कि रियलमी ने इस पोस्टर को साझा करने से थोड़े समय पहले ही फोन में 65W सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की भी पुष्टी की थी। Realme X50 Pro 5G को शुरुआत में बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस टेक्नोलॉजी इवेंट को रद्द कर दिया गया। हालांकि Realme अब भी अपने फ्लैगशिप को 24 फरवरी को ही लॉन्च करेगी, लेकिन अब इस फोन को मैड्रिड शहर से ऑनलाइन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

नए टीज़र को रियलमी युरोप ने अपने ट्विटर हैंडर के जरिए पोस्ट किया है। इस तस्वीर में रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की झलक देखने को मिली है और यह भी पुष्टी होती है कि फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ हाई रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड पैनल के साथ आएगा। बता दें कि कंपनी ने Realme X50 5G को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था, लेकिन उसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट शामिल है।

रिफ्रेश रेट की जानकारी के अलावा तस्वीर से फोन में डुअल होल-पंच मौजूद होने की भी पुष्टी होती है। इससे यह भी पता चलता है कि Realme X50 Pro 5G कर्व्ड के बजाय नॉर्मल सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। बता दें कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के प्रतिद्वंधियों Mi 10 और Mi 10 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

हालिया टीज़र में Realme ने फोन में 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की भी पुष्टी की है। यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है और इसके आउटपुट से पता चलता है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को निसंदेह बहुत जल्दी चार्ज करेगी। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेथ ने अपनी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को शाओमी Mi 10 Pro में शामिल 50 वॉट चार्जिंग से बेहतर बता कर शाओमी की टांग भी खींची है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »