Realme ने पेश की 320W सुपरसॉनिक टेक्नोलॉजी, 5 मिनट से कम में चार्ज होगा स्मार्टफोन

कंपनी ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा
  • इस टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल लैपटॉप भी चार्ज हो सकता है
  • कंपनी का P2 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है

कंपनी ने स्मार्टफोन्स के लिए 4,420 mAh रेटेड कैपेसिटी वाली फोल्डेड बैटरी भी प्रदर्शित की है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने बुधवार को प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.5 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। Realme ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की है। 

Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu ने 320 W सुपरसॉनिक चार्ज टेक्नोलॉजी को पेश किया। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इससे डुअल USB Type-C आउटपुट के जरिए Realme के स्मार्टफोन्स को 150 W तक और कम्पैटिबल लैपटॉप को 65 W पर चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के लिए 4,420 mAh रेटेड कैपेसिटी वाली फोल्डेड बैटरी भी प्रदर्शित की है। इस बैटरी को फोल्ड किया जा सकता है और इस वजह से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल की जा सकती है। 
Advertisement

कंपनी का P2 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह अप्रैल में पेश किए गए Realme P1 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में तीन स्टोरेज और दो RAM के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने P2 Pro के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में RAM के दो विकल्प - 8 GB और 12 GB हो सकते हैं। इसे 128 GB, 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के तीन विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह दो कलर्स में हो सकता है। कंपनी ने 'P' सीरीज में देश में Realme P1 और P1 Pro पेश किए हैं। Realme P1 5G में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। Realme P2 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.