Realme का Narzo 80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी

कंपनी के Narzo 80 Lite 5G को क्रिस्टल पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जून 2025 23:44 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है
  • इसमें HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है

इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने अप्रैल में भारत में Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G को लॉन्च किया था। इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन भी लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। यह Narzo 80 Lite 5G हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसे 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इनके प्राइसेज क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये के हो सकते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स में RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाने का फीचर और मेमोरी कार्ट के लिए स्लॉट दिया जा सकता है। Realme के Narzo 80x 5G के 6 GB + 128 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये और Narzo 80 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वाले बेस वेरिएंट का 13,999 रुपये का है। 

Narzo 80 Lite 5G को क्रिस्टल पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Narzo 80 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। 

हाल ही में Realme ने GT 7 और GT 7T को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की नई GT सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी पेश किया है। GT 7 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये,  12 GB RAM + 256 GB का 42,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB वाले वेरिएंट का 46,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue और IceSense Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। GT 7T के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 37,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 41,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को IceSense Blue, Racing Yellow और IceSense Black कलर्स में लाया गया है। 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.