Realme भारत में ला रही नई सीरीज, Realme Note के लॉन्च की है तैयारी? जानें डिटेल

रियलमी की नई सीरीज के बारे में टिप्स्टर पारस गुगलानी ने कहा है कि कंपनी Realme Note सीरीज को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने भारत में नई सीरीज की घोषणा कर दी है।
  • कंपनी Realme Note सीरीज को पेश कर सकती है।
  • Realme Note 50 एक स्लिम बिल्ड वाला स्मार्टफोन है।

कंपनी ने हाल ही में भारत में Realme 12X 5G को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Realme

Realme भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने नई सीरीज के लिए टीजर भी जारी कर दिया है। हालांकि सीरीज के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है, और न ही कंपनी ने खुलासा किया है कि सीरीज में कौन से खास स्पेसिफिकेशंस होंगे। कंपनी ने हाल ही में भारत में Realme 12X 5G को लॉन्च किया है। इसके बाद रियलमी कौन सी सीरीज लेकर आ रही है, आइए मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते हैं। 

Realme ने भारत में नई सीरीज की घोषणा कर दी है। अपने सोशल मीडिया हैंडल से स्मार्टफोन मेकर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें नई सीरीज का टीजर दिखाया गया है। स्पेसिफिकेशंस के बारे में यहां कोई संकेत नहीं दिया गया है लेकिन टीजर को देखकर लगता है कि कंपनी कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन सीरीज को पेश कर सकती है। साथ ही कंपनी ने Power टैग पर भी फोकस किया है। यानी कि परफॉर्मेंस के क्षेत्र में भी ब्रैंड कुछ दमदार पेशकश कर सकती है। 

Advertisement
रियलमी की नई सीरीज के बारे में टिप्स्टर पारस गुगलानी ने कहा है कि कंपनी Realme Note सीरीज को पेश कर सकती है। कंपनी ने Realme Note 50 को हाल ही में फिलीपिंस में लॉन्च किया था। Note ब्रैंडिंग का यह पहला स्मार्टफोन है। Realme Note 50 में 6.74 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD+ रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 

Realme Note 50 एक स्लिम बिल्ड वाला स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई केवल 7.9mm है। डिवाइस वजन में भी काफी हल्का है जो कि 186 ग्राम का है। इसमें Unisoc T612 चिपसेट है। जिसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। यह Android 13 Go पर रन करता है। इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि सेटअप का मेन लेंस है। साथ में दो कैमरा और हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। अगर भारत में भी कंपनी इसी सीरीज को टीज कर रही है तो ब्रैंड जल्द ही एक बजट फोन के साथ मार्केट में धमाका कर सकती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.