Realme Note 50 होगा 23 जनवरी को लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Realme Note 50 फिलीपींस में 23 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। Realme ने X पर नए स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की।

Realme Note 50 होगा 23 जनवरी को लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • Realme Note 50 फिलीपींस में 23 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है
  • इसे फिलीपींस में PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा
  • Realme Note 50 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Realme Note 50 फिलीपींस में 23 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। Realme ने X पर नए स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की। कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई पोस्टर भी शेयर किए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन, उसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। साथ ही, हैंडसेट को एक रिटेलर वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Realme Note 50 को 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आने के लिए टीज गया है और यह IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस होगा। Realme Note 50, Realme C51 का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है।

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड एक नए Note स्मार्टफोन लाइनअप को आने वाले मंगलवार, 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाला है। हालांकि, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Note सीरीज का यह पहला मॉडल फिलीपींस में PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अघोषित स्मार्टफोन वर्तमान में Shopee पर मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में लिस्टेड है।

शेयर किए गए टीजर के अनुसार, Realme Note 50 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले होगा। इसमें धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54-रेटेड बिल्ड होगा। इसकी मोटाई 7.99 mm है। इसके अलावा, Shopee लिस्टिंग के अनुसार, Realme Note 50 Android 13-आधारित Realme UI T वर्जन पर चलता है। हैंडसेट के डिस्प्ले में 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 560nits की पीक ब्राइटनेस होगी। 

स्मार्टफोन Unisoc T612 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लिस्टिंग फोन पर एक डुअल रियर कैमरा सेटअप का सुझाव देती है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और एक सेकंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

इसके अलावा, Note 50 को 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 5,000mAh बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। इसका आयाम 167.7x76.67x7.99mm और वजन 186 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »