Realme भारत में जल्द लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, Realme 12 सीरीज की तैयारी

ये Realme 12 Pro और 12 Pro+ हो सकता है। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) की वेबसाइट पर देखा गया था

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कोई डिटेल्स या इमेज शेयर नहीं की गई है
  • ये Realme 12 Pro और 12 Pro+ हो सकता है
  • हाल ही में ये स्मार्टफोन्स BIS की वेबसाइट पर दिखे थे

कंपनी इसके बारे में 3 जनवरी को जानकारी देगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले महीने देश में Realme C67 5G को लॉन्च किया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भी लाया गया था। कंपनी की जल्द देश में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। यह Realme 12 सीरीज या Realme GT 5 Pro हो सकता है। 

कंपनी की देश में यूनिट ने नए वर्ष पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर दिया है। Realme ने बताया है कि इसके बारे में 3 जनवरी को जानकारी दी जाएगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की कोई डिटेल्स या इमेज शेयर नहीं की गई है। कंपनी ने यूजर्स को इसके बारे में अनुमान लगाने को कहा है। ऐसी अटकल है कि ये Realme 12 Pro और 12 Pro+ हो सकता है। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) की वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे इनके जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। 
Advertisement

इससे पहले ये स्मार्टफोन्स ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी दिखे थे। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया था कि Realme 12 Pro+ को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। Realme 12 Pro+ का कैमरा Oppo Find X6 के समान होने की संभावना है। Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.