12GB रैम के साथ Realme RMX3366 फोन गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, कोडनेम RMX3366 वाले Realme स्मार्टफोन का टेस्ट में सिंगल कोर स्कोर 1,022 और मल्टी-कोर स्कोर 3,054 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में यह भी दिखाया गया है कि स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ 1.80GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme RMX3366 फोन कर सकता है Android 11 पर काम
  • Realme RMX3366 मॉडल नंबर Realme GT 5G Master Edition हो सकता है
  • यह फोन भारत में भी किया जा सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन में मिल सकती है 12 जीबी रैम

Realme RMX3366 को लेकर माना जा रहा है कि यह Realme X9 Pro स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि अब प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। बेंचमार्किंग वेबसाइट के जरिए संकेत मिले हैं कि आगामी स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन इससे पहले कोडनेम RMX3366 के साथ TENAA लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था। पुरानी रिपोर्ट में अटकले लगाई गई थी कि RMX3366 स्मार्टफोन का नाम Realme GT 5G Master Edition हो सकता है, जिसे जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa द्वारा डिज़ाइन और डेवलप किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, कोडनेम RMX3366 वाले Realme स्मार्टफोन का टेस्ट में सिंगल कोर स्कोर 1,022 और मल्टी-कोर स्कोर 3,054 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में यह भी दिखाया गया है कि स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ 1.80GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। मदरबोर्ड में "kona" कोडनेम दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Nashville Chatter Class द्वारा सार्वजनिक की गई है।

क्वालकॉम ने "kona" कोडनेम स्नैपड्रैगन 860, स्नैपड्रैगन 865 प्लस और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर को दिया है। इसको लेकर अकटले लगाई जा रही है कि RMX3366 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। गीकबेंच ललिस्टिंग में देखा गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सोर्स ने दावा किया था कि रियलमी RMX3366 फोन आगामी Realme GT 5G Master Edition हो सकता है, जो कि पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट के विपरित था जिसमें कहा गया था कि फोन का नाम Realme X9 Pro हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी का इशारा मिला था, जिनके साथ फोन दस्तक दे सकता है। इस फोन के मुताबिक फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।
Advertisement

माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है, हाल ही में रियलमी इंडिया और यूरोप के सीएमओ Francis Wong ने Realme Buds की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें लिखा था कि यह तस्वीर RMX3366 में ली गई है। मॉडल नंबर और सीएमओ के ट्वीट के अनुसार, माना जा सकता है कि फोन भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.