Realme P4 Series जल्द होगी भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

फ्लिपकार्ट पर नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसके टीजर में 'कमिंग सून' लिखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 15:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर P सीरीज का टीजर दिया है
  • Realme का एक स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी दिखा है
  • यह कंपनी का P4 Pro 5G हो सकता है

कंपनी का एक आगामी स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग साइट पर भी दिखा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर P सीरीज का टीजर दिया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। एक बेंचमार्किंग साइट पर कंपनी का एक स्मार्टफोन भी दिखा है। यह Realme P4 Pro 5G हो सकता है। 

फ्लिपकार्ट पर नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसके टीजर में 'कमिंग सून' लिखा है। Realme ने इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ पहले पेश किए गए कुछ बदलावों की भी जानकारी दी है। इनमें सनलाइट-रेडी डिस्प्ले, अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला कैमरा और स्लिम डिजाइन शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि P1 5G अपने सेगमेंट में 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन वाला पहला स्मार्टफोन था। Realme P3x 5G को MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन बताया गया था। 

Realme का P3 Pro 5G का देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 के साथ पहले स्मार्टफोन के तौर पर प्रचार किया गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर - RMX5116 के साथ दिखा था। यह कंपनी का P4 Pro 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिख रहा है। यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। 

हाल ही में Realme 15 Pro 5G को देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 7,000 mAh की बैटरी के साथ इस सेगमेंट में सबसे स्लिम हैंडसेट है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसका सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' के तौर पर प्रचार किया है। Realme ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' मिलेंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल है, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.