Realme P4 Power 5G में होगी 10,001mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च

आगामी स्मार्टफोन को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme P4 Power 5G की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 16:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • Realme P4 Power 5G में 4D Curve+ डिस्प्ले दिया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा

इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे

Photo Credit: Realme

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh Titan बैटरी होगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Realme P4 Power 5G के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme P4 Power 5G की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में 10,001 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को लगभग 86 प्रतिशत तक बरकरार रखने के साथ दो घंटे तक की गेमिंग की जा सकेगी। यह सिंगल चार्ज में 32.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगी। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को TransOrange, TransSilver और TransBlue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme P4 Power 5G में 4D Curve+ डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। इसमें बैक पर मैट फिनिश हो सकती है। Realme P4 Power 5G में डुअल टोन रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम दिख रहा है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम  रॉकर दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि वह इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराएगी। 

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Realme P4x को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Realme P4x 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। Realme P4x की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Frozen Crown कूलिंग सिस्टम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.