Realme Neo 8 में मिलेगी 8,000mAh की बैटरी, कल होगा लॉन्च

Realme Neo 8 में 8,000mAh की बैटरी होगी। इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल होगा

Realme Neo 8 में मिलेगी 8,000mAh की बैटरी, कल होगा लॉन्च

यह Realme Neo 7 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Realme Neo 8 को 20 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन कल (20 जनवरी) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी दी है। इसमें मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर और सुपर-लीनियर स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। यह Realme Neo 7 की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि Realme Neo 8 में 8,000mAh की बैटरी होगी। इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स में शामिल होगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड का खुलासा नहीं किया है। Realme Neo 8 को 20 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्रैच रेजिस्टेंस के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास होगा। इस स्मार्टफोन में गेमिंग और मल्टीमीडिया को बेहतर बनाने के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर और सुपर-लीनियर स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा  गया था कि Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में Realme GT 8 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Realme Neo 8 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

पिछले वर्ष Realme Neo 7 SE को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट गेमिंग डिस्प्ले 120 Hz के LTPO रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 6.000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।  Realme Neo 7 SE में MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W स्मार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »