Realme P4 Power 5G: चार्जिंग की टेंशन खत्म? भारत में लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत

Realme ने भारत में 10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला P4 Power 5G लॉन्च किया है। यहां जानें इंडिया में इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Power में 10,001mAh की बड़ी Titan Battery
  • फोन में 80W फास्ट और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • Android 16 आधारित realme UI 7.0 के साथ लॉन्च

Realme P4 Power में 10,001mAh की बड़ी Titan Battery

Photo Credit: Realme

Realme P4 Power 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। यह फोन 10,001mAh की Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अब तक किसी कमर्शियल स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। Realme ने पिछले साल 10,000mAh और 15,000mAh बैटरी वाले कॉन्सेप्ट फोन दिखाए थे और अब कंपनी उस कॉन्सेप्ट को सीधे प्रोडक्ट में ले आई है। विशाल बैटरी पैक के अलावा, कुछ अन्य खासियतों की बात करें, तो नए Realme स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 4613mm² का AirFlow VC चेंबर और IP69 व ArmorShell Protection जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

Realme P4 Power 5G price in India, availability

Realme P4 Power 5G की कीमत और वेरिएंट्स की बात करें, तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, जो TransSilver और TransBlue कलर ऑप्शन में आता है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में TransSilver और TransBlue के अलावा TransOrange कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये रखी गई है और इसे TransSilver और TransOrange कलर में पेश किया गया है।

Realme P4 Power 5G specifications

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10,001mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर करीब 1.5 दिन तक चल सकती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।

डिस्प्ले की बात करें, तो Realme P4 Power 5G में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है, जिसे HyperVision+ AI चिप के साथ जोड़ा गया है। वहीं, थर्मल मैनेजमेंट के लिए Realme फोन में 4613mm² का AirFlow VC और 13743mm² का बड़ा ग्रेफाइट एरिया दिया है, जिससे हीट डिसिपेशन बेहतर रहने का दावा किया गया है।

Advertisement

कैमरा सेक्शन में Realme P4 Power 5G डुअल रियर सेटअप लेकर आता है, जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। कैमरा हार्डवेयर के साथ फोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे AI Edit Genie 2.0, AI Instant Clip, AI Perfect Shot, AI LightMe और AI StyleMe, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक, इसमें नया Flux Engine दिया है, जो स्मूद एनिमेशन और बेहतर मल्टी-टास्किंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन्ड है। Realme ने P4 Power 5G को 3 बड़े Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन को मजबूत बनाया गया है। Realme P4 Power में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स दी गई हैं, जो इसे धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित बनाने का दावा करती हैं। इसके अलावा, फोन में ArmorShell Protection और फ्रंट पर Corning Gorilla Glass दिया है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • Bad
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,001 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.