Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है
Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है
Ai+ Nova 2 Power 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा है और यह डुअल AI कैमरा से लैस होकर आता है। फोन के अंदर 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा भी फोन में कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Ai+ Nova 2 Power 5G पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Ai+ Nova 2 Power 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 29,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 40% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 17,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 900 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को केवल 17099 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। साथ में 8GB की रैम इसके साथ पेअर की गई है। साथ में 128GB की स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक माइक्रो एसडी कार्ड का विकल्प मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स NxtQuantum OS पर रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।
फोन में कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट की साइड 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
फोन को कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C जैसे विकल्प मिल जाते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999