Realme Neo 7 की जोरदार डिमांड, शुरुआती सेल में सिर्फ 5 मिनट में बिकी सभी यूनिट्स 

Neo 7 के डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगपिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 22:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300+ दिया गया है
  • Neo 7 मे 50 मेगपिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले सप्ताह Realme Neo 7 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300+ और 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने सोमवार को इसे पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। इस स्मार्टफोन को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी शुरुआती सेल में सिर्फ 5 मिनट में ही इसकी सभी यूनिट्स बिक गई। 

इस स्मार्टफोन ने Neo 6 सीरीज की पहले दिन की कुल सेल्स की संख्या को पार किया है। Realme Neo 7 का प्राइस लगभग 290 डॉलर (लगभग 24,700 रुपये) का है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन का 6.78 इंच BOE S2 डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Neo 7 के डुअल कैमरा सेटअप में 50 मेगपिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Neo 7 Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। हाल ही में कंपनी ने GT 7 Pro को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO 8T कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB तक के LPDDR5X RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। 

यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के OS अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड देने की पेशकश की है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.