Realme Narzo N55 में होगा 64 मेगापिक्सल  AI कैमरा, 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च

इसके सेकेंड कैमरा और फ्रंट कैमरा के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इसमें डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में पंच होल फ्रंट कैमरा डिजाइन है

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 33 W Supervooc फास्ट चार्जिंग दी जाएगी
  • इसके डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में पंच होल फ्रंट कैमरा डिजाइन है
  • कंपनी जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Narzo N55 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है। इसमें 33 W Supervooc फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है। 

Realme ने एक ट्वीट में बताया कि इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल AI कैमरा होगा। हालांकि, इसके सेकेंड कैमरा और फ्रंट कैमरा के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इसमें डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में पंच होल फ्रंट कैमरा डिजाइन है। इसमें Apple के iPhone 14 Pro मॉडल्स के डायनैमिक आइलैंड जैसा मिनी कैप्सूल फीचर भी दिया जा सकता है। यह पहली बार नहीं होगी जब Realme के स्मार्टफोन में यह फीचर दिया जाएगा। कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किए गए अपने बजट स्मार्टफोन Realme C55 में मिनी कैप्सूल फीचर दिया है। हालांकि, यह एपल के डायनैमिक आइलैंड से अलग तरीके से कार्य करता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन को 4GB के RAM और 64GB स्टोरेज और 4GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके 6 GB के RAM और 64 GB और 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स भी हो सकते हैं। इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Realme GT Neo 5 SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसे Realme GT Neo 5 का हल्का वर्जन बताया जा रहा है। कंपनी ने GT Neo 5 को फरवरी में पेश किया गया था। इसके साथ ही कंपनी का दावा था कि यह 240W चार्जिंग वाला पहला स्‍मार्टफोन है। इसकी तुलना में Realme GT Neo 5 SE की बैटरी 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं। कंपनी ने इससे पहले कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं। इसकी सहयोगी फर्म OnePlus ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया था, जिसे इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.