ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस

ZENO ने भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ZENO 300 लॉन्च कर दिया है।

ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस

Photo Credit: ZENO

ZENO 300 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • ZENO 300 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • ZENO 300 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • ZENO 300 में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

ZENO ने भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ZENO 300 लॉन्च कर दिया है। 10 हजार के बजट में आने वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। यहां हम आपको ZENO 300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ZENO 300 Price

कीमत की बात करें तो ZENO 300 की कीमत ₹9,649 है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। यह फोन लैवेंडर पर्पल, सिल्वर मिस्ट और क्लासिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

ZENO 300 Features & Specifications

ZENO 300 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ZENO 300  के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »