Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगी Narzo 70 5G, प्राइस रेंज का खुलासा

यह Realme Narzo 60 5G की जगह लेगा। इसमें AMOLED स्क्रीन और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 21:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें AMOLED स्क्रीन और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा
  • इस स्मार्टफोन मे्ं कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम होगा
  • यह Realme Narzo 60 5G की जगह लेगा

इसके साथ ही Realme Narzo 70x 5G को भी लाया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Narzo 70 5G इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जाएगा। यह Realme Narzo 60 5G की जगह लेगा। इसमें AMOLED स्क्रीन और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 

इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि इसे 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Realme Narzo 70x 5G को भी लाया जाएगा। Realme Narzo 70 5G का प्राइस 15,000 रुपये से कम और Narzo 70x 5G का 12,000 रुपये से कम होगा। इस स्मार्टफोन में AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन मे्ं कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम होगा। Realme Narzo 70 5G में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें राउंड शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। 
Advertisement

पिछले महीने कंपनी ने Narzo 70 Pro 5G को 18,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की एक लाख से अधिक यूनिट्स कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिकी हैं। यह इस सेगमेंट में 45 W SUPER VOOC चार्जर वाला पहला स्मार्टफोन है। 

Realme 12x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसे Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 11,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,499 रुपये और 8 GB + 128 GB का प्राइस 14,999 रुपये का है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम और डायनामिक बटन, एयर जेस्चर और मिनी कैप्सूल 2.0 जैसे फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च की गई Realme 12 सीरीज के समान बड़ी सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन मार्केट की मिड-रेंज में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1200x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.