Realme ने लॉन्च किया Note 50, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

फिलिपींस में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है
  • यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन  मेकर Realme ने Note 50 को लॉन्च किया है। Realme का Note सीरीज में यह पहला स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं। 

Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। इसके 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) है। यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है। इसकी अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Realme के Vice President, Qi Chase ने इससे पहले बताया था कि इस स्मार्टफोन को थाईलैंड, वियतनाम, इटली, बांग्लादेश और म्यांमार में भी लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष Realme के दो और Note डिवाइसेज भी लॉन्च किए जाने हैं। 

Realme Note 50 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T एडिशन पर चलता है। इसमें 6.7 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिप 4 GB के RAM और 64 GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 167.7 x 76.67 x 7.99 mm और वजन लगभग 186 ग्राम का है। हाल ही में Realme ने पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का संकेत दिया था। यह स्मार्टफोन Realme 12 Pro+ हो सकता है। कंपनी ने पिछले वर्ष जुलाई में Realme 11 Pro+ को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक टीजर की टैगलाइन में लिखा था "नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप", जिससे इस स्मार्टफोन में बेहतर ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी होने का संकेत मिल रहा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.