Realme GT 8 Pro में मिलेगी Ricoh की GR कैमरा टेक्नोलॉजी, 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 17:14 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा

इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में कैमरा इक्विपमेंट मेकर Ricoh के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की थी। कंपनी ने बताया है कि आगामी Realme GT 8 Pro में Ricoh Imaging के साथ संयुक्त तौर पर डिवेलप किया गया कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। यह Ricoh की GR सीरीज टेक्नोलॉजी का किसी स्मार्टफोन में पहला इंटीग्रेशन है। 

आगामी स्मार्टफोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। Realme GT 8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई ट्रांसपेरेंसी लेंस ग्रुप होगा जो Ricoh GR के ऑप्टिकल स्टैंडर्ड्स को पूरा करेगा। इसमें बेहतर एंटी-ग्लेयर परफॉर्मेंस और शार्प इमेजेज मिलेंगी। इस स्मार्टफोन में Ricoh GR Mode होगा जिससे जल्द स्टार्ट होने वाला इंटरफेस, GR शटर क्लिक साउंड, स्नैप मोड फोकस प्रीसेट और वाइड स्ट्रीट शॉट्स के लिए 28 mm और डिटेल्ड इमेजेज के लिए 40 mm की फोकल लेंथ मिलेंगी। 

Realme GT 8 Pro में पांच क्लासिक Ricoh GR टोन होंगी। कंपनी ने बताया है कि यूजर्स कस्टमाइज्ड टोन फीचर के साथ इन टोन को कस्टमाइज कर सकेंगे। Realme GT 8 Pro के यूजर्स कैमरा आइलैंड के लुक और शेप को बदलने के लिए इसे स्वाप कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट्स को हटाया नहीं जा सकेगा लेकिन Ricoh के साथ कोलेब्रेशन में बनाए गए कई कैमरा आइलैंड डिजाइन में से यूजर्स चुन सकेंगे। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल को स्वाप करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ सकता है क्योंकि ये स्मॉल स्क्रू के साथ फिक्स किए जाते हैं। 

हाल ही मे Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Xu Qi Chase ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Realme GT 8 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल 1/1.4 इंच Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.