Realme GT 7 फोन 24GB रैम, 6310mAh बैटरी के साथ आया नजर! जानें डिटेल

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है।

Realme GT 7 फोन 24GB रैम, 6310mAh बैटरी के साथ आया नजर! जानें डिटेल

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।
  • रियर में यह फोन 50MP + 8MP डुअल कैमरा से लैस हो सकता है।
  • फ्रंट में इसमें 16MP कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Realme GT 7 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ्लैगशिप कहा गया था। अब कंपनी इस सीरीज का बेस वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फोन Realme GT 7 के नाम से लॉन्च हो सकता है। Realme GT 7 के बारे में दावा किया गया है कि फोन चीन के महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में नजर आया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Realme GT 7 कंपनी का अपकमिंग फोन हो सकता है जिसे कथित तौर पर चीन के महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी का एक फोन RMX5090 मॉडल नम्बर के साथ TENAA पर नजर आया है। लेकिन लिस्टिंग इसके मॉनिकर की पुष्टि नहीं करती है। जबकि पब्लिकेशन ने कयास लगाया है कि यह Realme GT 7 हो सकता है। 

Realme GT 7 के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां पर बताए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 2780 x 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में हाई ब्राइटनेस और हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में भी कुछ अहम बातें यहां पर पता चलती हैं। 

फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसमें 4.3GHz की क्लॉक स्पीड है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक कयास है। लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में 8 जीबी रैम, 12 जीबी रैम, 16 जीबी रैम, या 24 जीबी रैम तक वेरिएंट्स आ सकते हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी, और 1TB का स्पेस ऑप्शन मिल सकता है। 

रियर में यह फोन 50MP + 8MP डुअल कैमरा से लैस हो सकता है। फ्रंट में इसमें 16MP कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 6310mAh की बैटरी आ सकती है। फोन में अन्य फीचर्स जैसे ब्लूटूथ, इनफ्रारेड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आ सकता है। फोन के बारे में जल्द ही अन्य लीक्स भी आने की संभावना हो चली है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • कमियां
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »