Realme GT 6 में हो सकते हैं GenAI फीचर्स, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

इस स्मार्टफोन में AI Night Vision से नाइट फोटोग्राफी के लिए सुधार हो सकते हैं। इसके अलावा टेक्स्ट जेनरेशन और समराइजेशन के लिए Smart Loop का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मई 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जा सकता है
  • पिछले सप्ताह देश में कंपनी ने GT 6T को लॉन्च किया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 6 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme GT 5 की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। यह GenAI फीचर्स वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। 

Smartprix ने @OnLeaks के साथ मिलकर Realme GT 6 के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज लीक की हैं। यह रिटेल बॉक्स ब्लैक कलर में है और इस पर Realme येलो कलर में लिखा है। इस पर 'Next Ai' टैगलाइन है, जिससे GT 6 में GenAI फीचर्स होने का संकेत मिल रहा है। AI Night Vision से नाइट फोटोग्राफी के लिए सुधार हो सकते हैं। इसके अलावा टेक्स्ट जेनरेशन और समराइजेशन के लिए Smart Loop का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में इमेजेज से ऑब्जेक्ट्स को हटाने में मदद के लिए AI Smart Removal का फीचर दिया जा सकता है। 

Realme GT 6 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस पिछले सप्ताह देश में लॉन्च किए गए Realme GT 6T के समान हो सकते हैं। Realme GT 6T के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये का है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-600 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO MOLED डिस्प्ले है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने भारत में Narzo N65 5G को भी लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। यह Amber Gold और Deep Green कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर Realme की ओर से 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी बिक्री 31 मई को शुरू होगी। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  4. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  5. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  7. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  10. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.