Realme GT 5G फोन 64MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT 5G की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन में एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है।

Realme GT 5G फोन 64MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

रियलमी जीटी 5जी फोन आपको ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

ख़ास बातें
  • Realme GT 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी जीटी 5जी में मिलेगा 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 10 मार्च से शुरू होगी फोन की सेल
विज्ञापन
Realme GT 5G स्मार्टफोन को चीन में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप स्तर का फोन है जो कि 5जी कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। रियलमी जीटी की सेल चीन में 10 मार्च से शुरू होगी। कंपनी ने इसका एक वेगन लैदर एडिशन भी पेश किया है।
 

Realme GT 5G price and availability

Realme GT 5G की कीमत चीन में CNY 2,799 (लगभग 31,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन में एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,000 रुपये) है। रियलमी जीटी 5जी फोन आपको ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिसकी सेल चीन में 10 मार्च से शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने रेगुलर रियलमी जीटी 5जी फोन के साथ इसका एक वेगन लैदर एडिशन भी लॉन्च किया है।
 

Realme GT 5G specifications

रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा स्क्रीन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रियलमी जीटी 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन 8.4mm मोटा और 186 ग्राम भारी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »