Realme Freedom Sale: रियलमी 3 प्रो, रियलमी 2 प्रो सहित अन्य रियलमी हैंडसेट पर मिलेगी छूट

Realme 3 Pro, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन सस्ते होने के अलावा कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि वह भारतीय मार्केट 90 लाख यूज़र्स पूरे होने की खुशी में यह सेल आयोजित कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2019 19:15 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3 नए डायमंड रेड कलर रंग में उपलब्ध होगा
  • रियलमी 3 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी
  • रियलमी सी1 की कीमत में भी अस्थाई कटौती की गई है
रियलमी मोबाइल्स भारत में रियलमी फ्रीडम सेल आयोजित करने वाली है। सेल का आगाज़ 1 अगस्त को होगा और यह 3 अगस्त तक चलेगी। यह सेल रियलमी की अपनी वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। इस दौरान Realme 3 Pro, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन सस्ते होने के साथ कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि वह भारतीय मार्केट 90 लाख यूज़र्स पूरे होने की खुशी में यह सेल आयोजित कर रही है। इसके अतिरिक्त रियलमी ने अपने Realme 3 स्मार्टफोन के डायमंड रेड कलर वेरिएंट से भी पर्दा उठाया है। इस खास वेरिएंट को रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Realme Freedom Sale के डील्स और ऑफर्स

सेल के दौरान रियलमी 3 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी। हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में बिकेंगे। फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल रंग में मिलता है।

स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट को 699 रुपये के कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। रियलमी 3 प्रो हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 4,045 एमएएच बैटरी, 25 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

फ्रीडम सेल में रियलमी 2 प्रो को 500 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 10,490 रुपये में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर 299 रुपये में कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान उपलब्ध होगा। रियलमी 2 प्रो हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3500 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

रियलमी सी1 की कीमत में भी अस्थाई कटौती की गई है। सेल के दौरान हैंडसेट का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 6,999 रुपये में मिलेगा। बता दें कि इस हैंडसेट की कीमत 7,499 रुपये है, यानी छूट 500 रुपये की होगी। रियलमी सी1 के अहम स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,230 एमएएच की बैटरी शामिल है।
 

रियलमी 3 का डायमंड रेड कलर वेरिएंट

रियलमी ने जानकारी दी है कि रियलमी 3 नए डायमंड रेड कलर रंग में उपलब्ध होगा। नए कलर वेरिएंट के बारे में हाल ही में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई थी। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हैंडसेट रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध होगा।
Advertisement

नया कलर वेरिएंट 1 अगस्त से रियलमी ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा। हैंडसेट तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा- 3  जीबी + 32 जीबी, 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी 3 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, हीलियो पी70 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Freedom Sale, Realme 3 Pro, Realme 3, Realme 2 Pro, Realme C1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  2. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  3. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  4. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  5. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  6. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  8. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  9. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  10. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.