Realme C65 होगा 5000mAh बैटरी के साथ 4 अप्रैल को लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस लीक

Realme C65 में 90Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच IPS LCD डिस्प्ले होगी।

Realme C65 होगा 5000mAh बैटरी के साथ 4 अप्रैल को लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: Sudhanshu Ambhore/X

Realme C65 में 5,000mAh की बैटरी होगी।

ख़ास बातें
  • Realme C65 में 90Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले होगी।
  • Realme C65 में 5,000mAh की बैटरी होगी।
  • Realme C65 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Realme ग्लोबल बाजार में Realme C65 नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई लीक के बाद ब्रांड ने अब पुष्टि की है कि फोन 4 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च होगा। यहां हम आपको Realme C65 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme के प्रेसिडेंट चेस जू ने घोषणा की और C65 के इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस और अन्य बाजार में आने का उल्लेख किया, हालांकि कोई टाइम लिमिट नहीं दी गई थी। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर Realme C65 के कलर ऑप्शन का खुलासा करते हुए पोस्ट भी किए हैं जो कि ब्लैक, पर्पल और गोल्ड में होगा। पोस्टर यह भी साफ करता है कि C65 का ऑफिशियल डिजाइन Samsung Galaxy S22 जैसा है। फोन में एक सेंट्रल पंच-होल डिस्प्ले होगी और इसमें Realme 12 5G से डायनामिक बटन शामिल होगा।


Realme C55 के लीक स्पेसिफिकेशन


टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने Realme C65 के स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। सुधांशु के अनुसार, Realme C65 में 90Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले होगी। यह Mediatek Helio G85 G85 चिपसेट पर चलेगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा

कैमरा सेटअप की बात करें तो फ्लिकर सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस होगा, जिससे धूल और पानी की छींटों से बचाव होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम स्लॉट, एक माइक्रोएसडी स्लॉट, वाईफाई 5GHz, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी-सी और एक 3.5 मिमी जैक शामिल होगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.66 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.64 मिमी और वजन 185 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »