Realme C63 आया BIS प्लेटफॉर्म पर नजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Realme C63 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Realme C63 आया BIS प्लेटफॉर्म पर नजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Realme

Realme C65 में 45W फास्ट चार्जिंग है।

ख़ास बातें
  • Realme C63 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर चल सकता है।
  • Realme C63 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme C63 फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Realme कथित तौर पर एक नए सी-सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में Realme ने Realme C65 को वियतनाम में पेश किया था और अब ऐसा लग रहा है कि ब्रांड भारतीय बाजार के लिए एक और C-सीरीज मॉडल पर काम कर रहा है। Realme C63 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। आगामी रियलमी फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। यहां हम आपको Realme C63 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C63 के स्पेसिफिकेशंस


आपको बता दें कि Realme ने हाल ही में Realme C65 पेश किया था, जिसका मॉडल नंबर RMX3910 था। हाल ही में BIS प्लेटफर्म ने Realme C63 का खुलासा किया है जो RMX3939 मॉडल नंबर के साथ आता है। हालांकि, इस सर्टिफिकेश डेटाबेस में बेहतर जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, पिछले TUV सर्टिफिकेशन से पता चला था कि यह 4,880mAh बैटरी पैक के साथ आएगा जो 5,000mAh सेल के तौर पर बनेगी।

आगामी Realme C63 फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। कैमरा FV-5 लिस्टिंग के अनुसार, Realme C63 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। FCC लिस्टिंग से यह भी पता चला कि एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर चल सकता है।

Realme C63 वीगन लेदर और पॉलीकार्बोनेट रियर पैनल ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.79 मिमी और इसका वजन 191 ग्राम है। आने वाले समय में स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »