• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C65 स्मार्टफोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C65 स्मार्टफोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C65 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,690,000 VND (करीब 12,300 रुपये)

Realme C65 स्मार्टफोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C65 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,690,000 VND (करीब 12,300 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Realme C65 को वियतनाम में तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है
  • इसमें Apple के डायनामिक आइलैंड के समान Mini Capsule 2.0 फीचर दिया है
  • फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर शामिल है
विज्ञापन
Realme C65 को 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC पर काम करता है और इसमें Apple के डायनामिक आइलैंड के समान Mini Capsule 2.0 फीचर भी शामिल है, जो नोटिफिकेशन्स, अलर्ट्स आदि के इंडिकेटर देता है। इस बजट मॉडल के भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है, क्योंकि एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि रियलमी एक बजट स्मार्टफोन को इसी महीने भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसके C65 होने की उम्मीद है। 
 

Realme C65 की कीमत और उपलब्धता

Realme C65 को वियतनाम में तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,690,000 VND (करीब 12,300 रुपये), 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,290,000 VND (करीब 14,300 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,790,000 VND (करीब 16,000 रुपये) रखी गई है। इसे पर्पल नेब्यूल और ब्लैक मिल्की वे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी पहली सेल 4 अप्रैल को शुरू होगी। जो ग्राहक इसे 4 अप्रैल से 4 मई के बीच खरीदेंगे, उन्हें 2 साल की वारंटी मिलने का दावा किया गया है।
 

Realme C65 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स

Realme C65 में 6.67-इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Apple के डायनामिक आइलैंड के समान Mini Capsule 2.0 फीचर दिया है, जो स्क्रीन के टॉप सेंटर पर मौजूद कटआउट के आसपास नोटिफिकेशन और अलर्ट इंडिकेट करता है। इसी कटआउट में सेल्फी कैमरा को सेट किया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें, तो Realme C65 में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कीमत के लिहाज से यह अच्छा जोड़ है। फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ सभी बेसिक कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटेड बिल्ड शामिल है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसकी मोटाई 7.64mm और वजन 185 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »