Realme C3s को मिला यह सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

NTBC वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Realme C3s का मॉडल नंबर RMX2020 है। गौर करने वाली बात है कि एनटीबीसी की वेबसाइट पर रियलमी सी3 को इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

Realme C3s को मिला यह सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • थाइलैंड मार्केट में रियलमी सी2एस को लॉन्च किया गया था
  • चुनिंदा मार्केट में रियलमी सी3 का ही नाम रियलमी सी3एस हो
  • लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी सी3एस का मॉडल नंबर RMX2020 है
विज्ञापन
प्रतीत होता है कि Realme C3s स्मार्टफोन को Realme C3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी सी3एस को थाइलैंड की सर्टिफिकेशन साइट नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्युनिकेशन्स कमिशन (NBTC) पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि नया Realme फोन हाल ही में थाइलैंड में लॉन्च किए गए हैंडसेट Realme C2s का अपग्रेड होगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले रियलमी सी3 को सिंगापुर की आईएमडीए वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। रियलमी सी3एस और रियलमी सी3 के स्पेसिफिकेशन एक समान होने की उम्मीद है।

NTBC वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी सी3एस का मॉडल नंबर RMX2020 है। गौर करने वाली बात है कि एनटीबीसी की वेबसाइट पर रियलमी सी3 को इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। यह इशारा है कि दोनों फोन के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हो सकते हैं।

बीते हफ्ते ही Realme ने थाइलैंड मार्केट में रियलमी सी2एस को लॉन्च किया गया था। इस फोन के स्पेसिफिकेशन रियलमी सी2 वाले ही हैं। संभव है कि कंपनी अपनी पुरानी रणनीति को दोहरा सकती है। हो सकता है कि चुनिंदा मार्केट में रियलमी सी3 का ही नाम रियलमी सी3एस हो।

NTBC लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड से जुड़ी जानकारी देने वाली DroidShout ब्लॉग ने दी। रियलमी सी3एस में 4जी एलटीई सपोर्ट होगा।

रियलमी सी3 को हाल ही सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर RMX1941 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। यहां पर भी 4जी एलटीई सपोर्ट का ज़िक्र था। लिस्टिंग में Sinoppel Device Pte Ltd नाम का ज़िक्र है जो ओप्पो मोबाइल्स का स्थानीय ऑफिस है।

Realme ने हाल ही में Realme 5i को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX2030 है। इससे ही साफ है कि रियलमी सी3 और रियलमी सी3एस के स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे? इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी है। स्मार्टफोन चार रियर कैमरे के साथ आता है और इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C3s specifications, Realme C3s, Realme C3, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »