50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Realme C35 का नया 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

यह 6.6 इंच के फुल-एचडी प्लस (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Realme C35 का नया 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

Realme C35 Flipkart और Realme ऑफिशिअल वेबसाइट पर 13,999 रु. के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • वेरिएंट में इससे पहले आए 4GB रैम वाले मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशंस हैं
  • यह 6.6 इंच के फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है
  • लेटेस्ट मॉडल में वही स्टोरेज है लेकिन रैम 6GB कर दी गई है
विज्ञापन
Realme C35 का नया मॉडल भारत में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल में ओरिजनल मॉडल से रैम अधिक दी गई है। फोन 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। वेरिएंट में इससे पहले आए 4GB रैम वाले मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है और रियर में 50MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप मिलता है। Realme C35 6GB+128GB मॉडल में ऑक्टाकोर Unisoc SoC दिया गया है और इसमें 5,000mAh बैटरी है। 
 

Realme C35 price in India, availability

नया Realme C35 6GB+128GB मॉडल 15,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी सेल आज 12 बजे दोपहर से शुरू हो चुकी है और फोन को Flipkart के अलावा Realme की अधिकारिक वेबसाइट से 13,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है। फोन के लिए ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं। 
 

Realme C35 specifications, features

Realme C35 6GB + 128GB मॉडल में Realme C35 के पुराने वेरिएंट के जैसे ही स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। यह 6.6 इंच के फुल-एचडी प्लस (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है। स्मार्टफोन Android 11 आधारित Realme UI R की स्किन के साथ ऑपरेट करता है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 SoC है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ 2 सपोर्टिव लेंस हैं। फ्रंट कैमरे के लिए, इसमें f/2.0 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेल्फी सेंसर दिया गया है। 

इससे पहले आए Realme C35 को भारत में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता था। अब लेटेस्ट मॉडल में वही स्टोरेज है लेकिन रैम 6GB कर दी गई है। फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। डिवाइस के डाइमेंशन 164.4x75.6x8.1mm और वजन 189 ग्राम है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design
  • कमियां
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी616
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »