50MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Realme 9i लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Realme 9i की कीमत वियतनाम में VND 6,290,000 ( लगभग 20,500 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं वो हैं Prism Black और Prism Blue।

50MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Realme 9i लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां
ख़ास बातें
  • Realme 9i में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • रियलमी 9आई Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Realme 9i स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। Realme यह नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। रियलमी 9आई में 6.6 इंच फुल-एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 90 हर्टज़ रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी 9आई में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है।
 

Realme 9i price, availability

Realme 9i की कीमत वियतनाम में VND 6,290,000 ( लगभग 20,500 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं वो हैं Prism Black और Prism Blue। Realme ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि यह फोन अन्य क्षेत्रों में कब पेश किया जाएगा, जिसमें भारत भी शामिल है। बता दें, हाल ही में रियलमी 9आई मोनिकर Realme India स्टोर पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत मिले थे।
 

Realme 9i specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 9आई Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है, जो कि 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंड फीचर भी मौजूद है, जो कि रैम को 11 जीबी तक बढ़ा सकता है। फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ Phase Detection Autofocus (PDAF) दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 2 मेगपिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164x75.7x8.4mm और भार 190 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »