Realme 8 सीरीज़ में मिलेगा 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ये होंगे फीचर्स

Realme 8 Pro को लेकर दावा किया गया है कि इसमें सेकेंड जनरेशन का Starry Mode दिया जाएगा, जो कि Google के Astrophotography फीचर के समान होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 Pro में मिलेगा 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 कैमरा सेंसर
  • Realme 8 के साथ मिलेगा 6.4 इंच डिस्प्ले
  • रियलमी 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी

Realme 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में 24 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे।

Realme 8 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा Realme India के सीईओ माधव सेठ द्वारा ट्वीट के माध्यम से किया गया है। सेठ ने आगामी रियलमी 8 सीरीज़ के चार नए फीचर्स को लिस्ट किया है, जिसमें वनीला Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। इन फीचर्स में Realme UI 2.0 out-of-the-box, सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 50 वॉच फास्ट चार्जिंग और प्रो वेरिएंट में पहला Starry mode time-lapse video शामिल है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन भारत में 24 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे।

माधव सेठ के ट्वीट के अनुसार, Realme 8 और Realme 8 Pro पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे, जो कि Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेंगे। Realme ने पिछले साल सितंबर महीने में नई यूआई स्किन लॉन्च की थी और इसे विभिन्न स्मार्टफोन सीरीज़ के लिए स्टेबल वर्ज़न में रिलीज़ किया जा रहा है। रियलमी यूआई 2.0 में डार्क मोड और डिजिटल वेलबिंग फीचर जैसे स्लीप कैप्सूल आदि शामिल है जो कि आपकी डेली हेल्थ व स्लिप साइकल को ट्रेक करने में मदद करता है।

सेठ इसे भारत का पहला स्मार्टफोन बता रहे हैं, तो कि रियलमी यूआई 2.0 ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा, असल में Realme GT 5G  फोन इसके साल चीन में लॉन्च हो चुका है।

अपने दूसरे ट्वीट में Realme एग्जिक्यूटिव ने कहा है कि रियलमी 8 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जाएगा, जो कि आउटडोर में इम्प्रूव्ड विजिबिल्टी व हाई रिजॉल्यूशन प्रदान करेगा। रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच पैल दिया जा सकता है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। एग्जिक्यूटिव ने यह भी कहा कि एमोलेड डिस्प्ले फोन की बैटरी पर कम प्रभाव डालेगा।
Advertisement

बैटरी की बात करें, तो सेठ ने बताया वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो दोनों ही फोन में 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर किया जाएगा, जो कि डिवाइस को 47 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी फिलहाल नहीं दी है, हालांकि हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि सीरीज़ के प्रो वेरिएंट में 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी।
Advertisement

अंत में रियलमी 8 प्रो को लेकर दावा किया गया है कि इसमें सेकेंड जनरेशन का Starry Mode दिया जाएगा, जो कि Google के Astrophotography फीचर के समान होगा। यह यूज़र्स को शानदार डिटेल्स के साथ रात के आसमान की तस्वीर लेने में मदद करेगा। सेठ ने यह भी जानकारी दी कि रियलमी 8 प्रो में “World's First Starry Mode Time-lapse video on a smartphone” पेश किया जाएगा। यह Starry मोड में कैप्चर की गई तस्वीरों का इस्तेमाल लो-लाइट व टाइम लैप्स शॉट्स को एन्हैंस्ड करने के लिए करेगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर 480 सेकेंड्स में 30 फोटो और 1 सेकेंड की टाइम-लैप्स वीडियो जनरेट करता है।

Realme ने पहले ऐलान कर चुकी है कि Realme 8 Pro में 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस सेंसर में नया इन-सेंसर ज़ूम टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो कि 3x zoom ऑफर करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • Bad
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Pro, Realme, Starry Mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.