Realme UI 2.0 कई नए फीचर्स क साथ घोषित, इस फोन को मिलेगा सबसे पहले

Realme UI 2.0 यूज़र्स इस वर्ज़न में इंटरफेस, शॉर्टकट बटन, नोटिफिकेशन बार और 24 अन्य इंटरफेस के लिए खुद के पसंद के रंगों का चुनाव कर सकते हैं।

Realme UI 2.0 कई नए फीचर्स क साथ घोषित, इस फोन को मिलेगा सबसे पहले

Relame UI 2.0 में तीन तरह के डार्क मोड लेवल मिलेंगे

ख़ास बातें
  • Realme UI 2.0 कई नए फीचर्स के साथ हुआ पेश
  • नए डार्क मोड और इंटरफेस में चुनने के लिए कई रंगों के साथ आता है
  • ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) भी इस वर्ज़न में पांच थीमों के साथ आता है
विज्ञापन
Realme ने Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 को पेश कर दिया है, जिसमें डुअल मोड म्यूज़िक शेयर, कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन बार कलर्स और डार्क मोड जैसे कई फीचर हैं। Realme X50 Pro, जिसमें पहले से ही Realme UI 2.0 का प्रीव्यू वर्ज़न था, इस अपडेट को पाने वाला पहला फोन होगा। रियलमी यूआई 2.0 को रियलमी ने एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया था, जहां इसने Realme Narzo 20 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया। रियलमी ने रियलमी एक्स50 प्रो को छोड़कर किसी भी अन्य रियलमी फोन के लिए रियलमी यूआई 2.0 अपडेट रिलीज़ की समयरेखा की लिस्ट साझा नहीं की है।

Realme UI 2.0 यूज़र्स इस वर्ज़न में इंटरफेस, शॉर्टकट बटन, नोटिफिकेशन बार और 24 अन्य इंटरफेस के लिए खुद के पसंद के रंगों का चुनाव कर सकते हैं। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) पांच थीम देता है और यूज़र्स को केवल एक टच के साथ अपने स्वयं के अनूठे AOD पैटर्न बनाने की अनुमति देता है।
 

Realme X50 Pro, जो पहले से ही Realme UI 2.0 का प्रीव्यू वर्ज़न प्राप्त कर चुका है, आधिकारिक तौर पर इस नए अपडेट को पाने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। रियलमी एक्स50 प्रो के लिए एक क्लोज़ बीटा वर्ज़न 24 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि ओपन बीटा वर्ज़न अक्टूबर के अंत में जारी किया जाएगा। नवंबर के अंत तक इसके लिए स्थिर रिलीज़ की उम्मीद है।

Realme UI 2.0 में डार्क मोड अपडेट तीन शैलियों में मिलता है: एनहांस, मीडियम और जेंटल। यह इंटेलिजेंट ऑटो-एडजस्टमेंट को भी सपोर्ट करता है, जो एंबियंट लाइट के हिसाब से अपने आप कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है। रियलमी यूआई 2.0 यूज़र्स को आइकनों को कस्टमाइज़ करने देता है और साथ ही चुनने के लिए फॉन्ट का कलेक्शन भी देता।
 

रियलमी यूआई 2.0 में ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं जो डिजिटल वेलबींग को सक्षम करेंगे, जैसे कि स्लीप कैप्सूल। Realme UI 2.0 में दिया गया फ्लोटिंग विंडो फंक्शन आपको दोस्तों के साथ चैट करने और एक साथ वीडियो देखने की सुविधा देता है।

कंपनी का दावा है कि Realme UI 2.0 सिस्टम रिसोर्स यूटिलाइजेशन को 45 प्रतिशत सुधारेगा, जिसके परिणामस्वरूप सिस्टम की स्पीड में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और पिछले यूआई जनरेशन की तुलना में फ्रेम रेट की स्थिरता में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »