Realme 7 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है खासियत

Realme 7 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का अपग्रेड है जो रियलमी वी5 में दिया गया था।

Realme 7 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है खासियत

Realme 7 5G स्मार्टफोन बाल्टिक ब्लू कलर के साथ पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Realme 7 5G फोन 27 नवंबर से यूके में खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • रियलमी 7 5जी फोन पर 30 नवंबर तक मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट
  • रियलमी 7 5जी फोन Realme V5 का थोड़ा बदला हुआ अवतार है
विज्ञापन
Realme 7 5G स्मार्टफोन को Realme द्वारा यूके में वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है। यह नया रियलमी फोन को लेकर अटकले थीं कि यह Realme V5 की रीबैज्ड होगा, जिसे अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह कुछ भिन्नता के साथ आया है, रियलमी 7 5जी में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का अपग्रेड है जो रियलमी वी5 में दिया गया था। नया स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। रियलमी 7 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फीचर किया गया है। इसे Realme 7, Realme 7 Pro और Realme 7i के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है, जो कि चीन में सितंबर महीने में लॉन्च हुए थे। रियलमी 5जी को लेकर कहा गया है कि यह इस कीमत का पहला डुअल-5जी कनेक्टिविटी का स्मार्टफोन है।
 

Realme 7 5G price, availability

रियलमी 7 5जी की कीमत यूके में GBP 279 (लगभग 27,400 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह स्मार्टफोन बाल्टिक ब्लू कलर विकल्प में आता है, जिसे 27 नवंबर से यूके में खरीदा जा सकता है। Amazon UK के माध्यम से इस स्मार्टफोन को ब्लैक फ्राइडे स्पेशल डील के तहत GBP 229 (लगभग 22,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह ऑफर 30 नवंबर तक ही उपलब्ध होगा।  
 

Realme 7 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है, जिसमें 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है, जो कि रियलमी वी5 के 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले का अपग्रेड है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है।

Realme 7 5G के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। फोन में एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.1 है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सीन, पनोरमा, प्रोफेशनल, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, बोकेह, एचडीआर, अल्ट्रा-वाइड एंगल, सुपर मैक्रो, एआई ब्यूटी, फिल्टर और सुपर ग्लो शामिल हैं।

Realme 7 5G फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमरी कैमरा अपर्चर एफ/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है जिसमें 119 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू (FoV) है, साथ ही मैक्रो शूटर और एफ/2.4 लेंस के साथ मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसमें बोकेह इफेक्ट, एआई ब्यूटी, एचडीआर और सुपर नाइटस्केप जैसे फीचर्स लैस हैं। रियलमी ने रियर कैमरा के लिए प्रीलोडेड कैमरा फीचर भी दिया है जिसमें अल्ट्रा 48 मेगापिक्सल मोड, सुपर नाइटस्केप मोड, ट्राइपॉड मोड, यूआईएस मैक्स वीडियो स्टेबिलाइजेशन और सिनेमा मोड आदि शामिल है।

रियलमी 7 5जी फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें डॉल्बी एटॉमस और Hi-Res ऑडियो टेक्नोलॉजी मौजूद है।

रियलमी 7 जी की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज सपोर्ट मिलता है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 65 मिनट का समय लेता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »