Realme X7 Pro की भारत लॉन्चिंग दूर नहीं, सपोर्ट पेज हुआ लाइव!

रियलमी एक्स7 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जबकि रियलमी 7 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं।

Realme X7 Pro की भारत लॉन्चिंग दूर नहीं, सपोर्ट पेज हुआ लाइव!

Realme X7 Pro और Realme 7 5G फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस आते हैं

ख़ास बातें
  • Realme 7 5G में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Realme X7 Pro में दी गई है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • दोनों ही 5जी स्मार्टफोन हैं
विज्ञापन
Realme X7 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से Realme India के सपोर्ट पेज़ पर लाइव हुआ है, जो कि इसके भारत लॉन्च की ओर इशारा करता है। यह स्मार्टफोन इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुका है, वहीं पिछले हफ्ते इसे ताइवान में पेश किया गया था। कंपनी ने इसके साथ Realme 7 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। रियलमी एक्स7 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जबकि रियलमी 7 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Realme X7 Pro स्मार्टफोन Realme India के सपोर्ट पेज़ पर लिस्ट हुआ है। इसका मतलब यह हो सकता है कि यह फोन आने वाले हफ्तों में भारतीय मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से इस लिस्टिंग की जांच नहीं की है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने यह पुष्टि की है कि रियलमी एक्स7 सीरीज़ भारत में साल 2021 में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में Realme X7 Pro और Realme 7 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Realme X7 Pro, Realme 7 5G Taiwan price, availability

रियलमी एक्स7 प्रो की ताइवान में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज जिसकी कीमत TWD 14,990 (लगभग 39,000 रुपये) है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत TWD 13,990 (लगभग 36,500 रुपये) है।

रियलमी 7 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 9,990 (लगभग 26,000 रुपये) है। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री ताइवान में 1 जनवरी से शुरू होगी।
 

Realme X7 Pro, Realme 7 5G specifications

रियलमी एक्स7 प्रो चीन में इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ था, जिसमें डुअल-सिम (नैनो) Realme X7 Pro एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 91.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और पांचवी जनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है और यह डीसीआई-पी3 वाइड कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज और एनटीएससी कलर स्पेस का 103 प्रतिशत कवरेज देता है। रियलमी एक्स7 प्रो ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।

Realme X7 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, एफ/2.25 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में, एफ/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

रियलमी एक्स7 प्रो 256 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज और टर्बो राइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। Realme X7 Pro में 4,500mAh बैटरी मिलती है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 160.8x75.1x8.5 एमएम और वज़न 184 ग्राम है।

यूके में रियलमी 7 5जी फोन भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ था, जिसमें डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है, जिसमें 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है, जो कि रियलमी वी5 के 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले का अपग्रेड है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है।

Realme 7 5G के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। फोन में एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.1 है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट सीन, पनोरमा, प्रोफेशनल, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, बोकेह, एचडीआर, अल्ट्रा-वाइड एंगल, सुपर मैक्रो, एआई ब्यूटी, फिल्टर और सुपर ग्लो शामिल हैं।

Realme 7 5G फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमरी कैमरा अपर्चर एफ/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है जिसमें 119 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू (FoV) है, साथ ही मैक्रो शूटर और एफ/2.4 लेंस के साथ मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसमें बोकेह इफेक्ट, एआई ब्यूटी, एचडीआर और सुपर नाइटस्केप जैसे फीचर्स लैस हैं। रियलमी ने रियर कैमरा के लिए प्रीलोडेड कैमरा फीचर भी दिया है जिसमें अल्ट्रा 48 मेगापिक्सल मोड, सुपर नाइटस्केप मोड, ट्राइपॉड मोड, यूआईएस मैक्स वीडियो स्टेबिलाइजेशन और सिनेमा मोड आदि शामिल है।

रियलमी 7 जी की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज सपोर्ट मिलता है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 65 मिनट का समय लेता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »