आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Realme 16 Pro+ की जगह ले सकता है
यह Realme 16 Pro+ की यह जगह ले सकता है
Photo Credit: Realme
चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme 17 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। आगामी सीरीज के Realme 17 Pro+ में फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 16 Pro+ की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Realme के नंबर्स स्मार्टफोन लाइनअप से आगामी हैंडसेट के कथित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन की कैमरा से जुड़ी डिटेल्स से इसके Realme 17 Pro+ होने का संकेत मिल रहा है। इस टिप्सटर ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है।
Realme 17 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। देश में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 16 Pro+ में AMOLED डिस्प्ले 6500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है।
Realme 16 Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में हाल ही में Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme 16T 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम है। Realme 16T 5G में 8,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।