Realme 16 Pro में मिल सकता है 12GB तक RAM, 3 कलर ऑप्शंस 

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ 8 GB + 256 GB वेरिएंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • यह जुलाई में लॉन्च की गई Realme 15 सीरीज की जगह लेगी
  • Realme 16 Pro में 12GB + 256GB और 12GB + 512GB के वेरिएंट हो सकते हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। Realme 16 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Realme 15 सीरीज की जगह लेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज को जुलाई में पेश किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Realme 16 Pro के स्टोरेज और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में लाया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक का इंटरनल मॉडल नंबर - RMX5120 है। इस स्मार्टफोन के लिए Master Gold,  Peeble Grey और Orchid Purple कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ 8 GB + 256 GB वेरिएंट मिल सकता है। Realme 16 Pro के लिए 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन सीरीज के डिजाइन, कैमरा या प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

भारत में जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले  (2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। Realme 15 Pro में  12 GB RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा,  f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 4K 60 fps को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। देश में पिछले महीने Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हैं। इसका डिजाइन HBO की Game of Thrones सीरीज से इंस्पायर्ड है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.