iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने हाल ही में iQOO Neo 10 को वेरिएंट्स एल्पाइन व्हाइट और एसफाल्ट ब्लैक में लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री आज से शुरू हुई है।

iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO Neo 10 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO Neo 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

iQOO ने हाल ही में iQOO Neo 10 को वेरिएंट्स एल्पाइन व्हाइट और एसफाल्ट ब्लैक में लॉन्च किया था। अब आज से Neo 10 के नए कलर वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 7 हजार एमएएच की बैटरी से लैस है। आइए iQOO Neo 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 10 Price

iQOO Neo 10 के Alpine White और Asphalt Black वेरिएंट में 8GB/256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB/256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ग्राहक इन स्मार्टफोन को iQOO की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद पाएंगे। 

iQOO Neo 10 Specifications

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU है। इसमें 8GB / 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 128GB UFS 3.1 / 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमर सेटअप के लिए Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और 206 ग्राम है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »