Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 22:52 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था
  • Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में Realme 16 5G को लॉन्च करने की कंपनी तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने Realme 16 5G और Realme 16T के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

इस वर्ष जनवरी में वियतनाम में Realme 16 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे White Swan और Black Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme 16 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी कैमरा यूनिट पोट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड्स को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प थे। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और इंफ्रारेड कंट्रोल दिए गए हैं। Realme 16 5G की 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन का साइज 158.30 x 75.13 x 8.10 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.