Realme 15 Pro का Game of Thrones एडिशन जल्द हो सकता है लॉन्च

मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर 'Realme 15 Pro 5G Game of Thrones L. E.' को देखा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अगस्त 2025 23:49 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Realme 15 Pro को इस सीरीज के बेस वेरिएंट के साथ लाया गया था
  • इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है
  • इस स्मार्टफोन में कस्टम थीम वाला डिजाइन हो सकता है

इस स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले महीने Realme 15 Pro को इस सीरीज के बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। कंपनी की योजना Realme 15 Pro का Game of Thrones लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लाने की भी है। इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। 

Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन साइट पर 'Realme 15 Pro 5G Game of Thrones L. E.' को देखा गया है। इसका मॉडल नंबर इस स्मार्टफोन के सामान्य वर्जन के समान RMX5101 है। इससे यह माना जा रहा है कि Realme 15 Pro Game of Thrones लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के हार्डवेयर मे्ं कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme के इस स्मार्टफोन में कस्टम थीम वाला डिजाइन, अलग यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स और स्टीकर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन का बॉक्स Game of Thrones सीरीज जैसे डिजाइन वाला हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Realme 15 Pro को कंपनी ने सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' बताया है। Realme ने कहा था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल है, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकता है। Realme 15 Pro 5G RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB में लाया गया है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। Realme 15 Pro 5G Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले (2,800 × 1,280 पिक्सल्स), 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.