Realme 15 Pro 5G में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा

Realme 15 Pro 5G में कंपनी की GT Boost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रेम-बाय-फ्रेम परफॉर्मेंस को दिखाती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 21:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 4D कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा
  • कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Realme 15 5G भी शामिल होगा

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 15 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Realme 15 5G सीरीज के स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस सीरीज के Pro वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को फ्रंट और रियर कैमरों के लिए 60 fps पर सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि Realme 15 Pro 5G में Realme 14 Pro 5G से बेहतर 4x जूम मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 4D कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया था। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होगा। Realme ने 15 Pro 5G को कंपनी का सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' बताया है। इसे 11 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' मिलेंगे। इनमें AI सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकेगा कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Realme 15 5G भी शामिल होगा। इसमें RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं।  

Realme 15 Pro 5G में कंपनी की GT Boost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रेम-बाय-फ्रेम परफॉर्मेंस को दिखाती है। Realme ने बताया है कि यह Free Fire जैसी गेम्स में स्थिर 120 fps को उपलब्ध करा सकता है। इस स्मार्टफोन से Gaming Coach 2.0 की भी शुरुआत होगी, जो रियल-टाइम में गेमिंग के लिए गाइडेंस उपलब्ध कराता है। इसमें AI Ultra Touch Control भी दिया जाएगा। इस फीचर से कंट्रोल्स का रिस्पॉन्स बेहतर होगा और गेम्स के हाई-एक्शन जोन्स में सेंसिटिविटी बढ़ेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.