Realme 15 Pro 5G में गेमिंग के लिए मिलेगा GT Boost 3.0

Realme 15 Pro 5G के साथ Gaming Coach 2.0 की शुरुआत होगी, जो रियल-टाइम में गेमिंग के लिए गाइडेंस उपलब्ध कराता है

Realme 15 Pro 5G में गेमिंग के लिए मिलेगा GT Boost 3.0

इस स्मार्टफोन को 11 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा
  • Realme 15 Pro में RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स हो सकते हैं
  • Realme 15 Pro 5G को 11 लाख से अधिक का बेंचमार्क AnTuTu स्कोर मिला है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज इस महीने भारत में लॉन्च की जाएगी। Realme 15 5G सीरीज के Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। 

Realme 15 5G सीरीज को 24 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 15 Pro 5G का Realme के सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' के तौर पर प्रचार किया है। इस स्मार्टफोन को 11 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर मिलने का दावा किया गया है। इसमें 4 nm Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा इसमें CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस के लिहाज से अपग्रेड हो सकते हैं। इससे इस स्मार्टफोन में गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कैपेबिलिटी बेहतर होंगी। नई स्मार्टफोन सीरीज में Realme 15 5G भी शामिल होगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया था। 

इस स्मार्टफोन को 11 लाख से अधिक का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर मिलने से  Honor 200 Pro, Motorola Edge 60 Pro और OnePlus Nord 4 को टक्कर देगा। Realme 15 Pro 5G में कंपनी की प्रॉपराइटरी GT Boost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रेम-बाय-फ्रेम परफॉर्मेंस को दिखाती है। कंपनी ने बताया है कि Free Fire जैसी गेम्स में स्थिर 120 fps को उपलब्ध करा सकता है। इसके साथ ही Realme 15 Pro 5G के साथ Gaming Coach 2.0 की शुरुआत होगी, जो रियल-टाइम में गेमिंग के लिए गाइडेंस उपलब्ध कराता है। इसमें AI Ultra Touch Control भी मिलेगा। इस फीचर से कंट्रोल्स का रिस्पॉन्स बेहतर होगा और हाई-एक्शन जोन्स में सेंसिटिविटी बढ़ेगी। 

कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकेगा। Realme 15 Pro में RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में लाया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »