Realme 12, Realme 12+ भारत में होंगे 6 मार्च को लॉन्च, टिप्सटर ने किया खुलासा

Realme 12+ के बारे में पता चला है कि इसमें 2400 x 1080 रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।

Realme 12, Realme 12+ भारत में होंगे 6 मार्च को लॉन्च, टिप्सटर ने किया खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 12+ में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Realme 12+ में MediaTek Dimensity 7050 SoC दिए जाने की उम्मीद है।
  • Realme 12+ में 67W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Realme देश में 6 मार्च को दोपहर 12:00 बजे Realme 12 और Realme 12+ स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। टिपस्टर सुधांशु अंबोरे की लीक से यह जानकारी मिली है, जिन्होंने पहले Realme 12+ के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था। Realme 12 Pro+ और 12+ 5G मॉडल भी 29 फरवरी, 2024 को मलेशिया में रिलीज होने वाले हैं, Realme 12+ 5G को कई अन्य देशों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। यहां हम आपको Realme के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 12, Realme 12+ होंगे लॉन्च


टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने खुलासा किया है कि Realme के आगामी स्मार्टफोन, Realme 12 और Realme 12+ भारतीय बाजार में 6 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जा सकते हैं।


Realme 12+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


लीक में Realme 12+ के बारे में पता चला है कि इसमें 2400 x 1080 रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Realme 12+ में MediaTek Dimensity 7050 SoC दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी होगी। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की संभावना है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 190 ग्राम होने की उम्मीद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »