Realme 12 5G में मिलेगा डायनैमिक बटन, 6 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

Realme ने इस स्मार्टफोन का डायनैमिक बटन के साथ टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के एक्शन बटन के समान कार्य कर सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 15:41 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में यह स्मार्टफोन चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू किए थे
  • Realme ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स और डिजाइन और कलर्स का भी खुलासा किया है

यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के एक्शन बटन के समान कार्य कर सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के Realme 12 5G को 6 मार्च को देश में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। पिछले सप्ताह कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू किए थे। Realme ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स के साथ ही डिजाइन और कलर्स का भी खुलासा किया है। 

Realme ने इस स्मार्टफोन का डायनैमिक बटन के  साथ टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के एक्शन बटन के समान कार्य कर सकता है। इस टीजर में संकेत दिया गया है कि इस बटन का इस्तेमाल कैमरा शटर, फ्लैशलाइट और साइलेंट मोड जैसे कुछ फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकेगा। एपल के एक्शन बटन से कैमरा को ओपन करने, फोकस मोड और फ्लैशलाइट को यूजर्स कस्टमाइज कर सकते हैं। Realme ने इस बटन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। यह दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर के नीचे दिख रहा है। Realme 12 5G और Realme 12+ 5G के लिए प्री-ऑर्डर 29 फरवरी से शुरू हो गए हैं। इनकी बिक्री 6 मार्च से होगी। इनके लिए शुरुआती सेल के ऑफर्स कस्टमर्स को 10 मार्च तक मिलेंगे। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर दिए जा सकते हैं। Realme 12+ 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट के प्री-ऑर्डर पर कस्टमर्स को 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस ऑफर उपलब्ध होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर छह महीने की नो-कॉस्ट EMI और कंपनी की वेबसाइट पर नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI भी ली जा सकेगी। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट के प्री-ऑर्डर पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर नो-कॉस्ट EMI ली जा सकती है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर के साथ कस्टमर्स को फ्लिपकार्ट पर एक वर्ष का मोबाइल प्रोटेक्शन और कंपनी की वेबसाइट पर 1,149 रुपये का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन उपलब्ध होगा। 

यह पेशकश Realme 12 5G के प्री-ऑर्डर पर भी उपलब्ध है। Realme 12 5G के 6 GB + 128 GB वेरिएंट के प्री-ऑर्डर पर 2,000 रुपये का कूपन मिलेगा। इसके 8 GB + 128 GB के विकल्प के लिए 1,000 रुपये का एक्सचेंज कूपन और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर के साथ फ्लिपकार्ट पर छह महीने का नो-कॉस्ट EMI और कंपनी की वेबसाइट पर नौ महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल सकता है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.