Realme 1 और Realme 2 को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

रियलमी ब्रांड के सबसे पहले स्मार्टफोन Realme 1 और Realme 2 को जल्द एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने लगेगा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 में है 4230 एमएएच की बैटरी
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है Realme 1
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ आता है Realme 2
Realme लोकप्रियता हासिल करने के लिए तेजी से स्मार्टफोन को अपडेट देने के प्रयास में जुटी हुई है। रियलमी ब्रांड के सबसे पहले स्मार्टफोन Realme 1 और Realme 2 को जल्द एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने लगेगा। इस बात की पुष्टि रियलमी इंडिया सपोर्ट द्वारा की गई है। कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर कब तक अपडेट को रोल आउट किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुए Realme 2 Pro को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की बात पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

बता दें कि रियलमी 1 और रियलमी 2 के अपग्रेड वर्जन Realme 2 Pro के लिए कंपनी का कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम कलरओएस 5.2 अपडेट इस महीने जारी किया जाएगा। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने कंपनी से सवाल किया था क्या Realme 1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा? इसी सवाल का जवाब देते हुए रियलमी इंडिया सपोर्ट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी गई है कि ना केवल रियलमी 1 को बल्कि रियलमी 2 के लिए भी जल्द Android 9 Pie अपडेट जारी किया जाएगा। बता दें कि इसी महीने के शुरुआत में कंपनी ने Realme 2 एवं Realme C1 की कीमत में इजाफा किया था।

भारत में रियलमी 2 को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। Realme 2 का यह वेरिएंट अब 9,499 रुपये में बिकेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिवाली फेस्टिव सीजन के लिए कंपनी Realme C1 को भारत में 6,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही थी। हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब रियलमी सी1 का  2 जीबी रैम/16 जीबी रैम खरीदने के लिए 7,999 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

Realme 2, Realme 1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
Advertisement

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 1, Realme 2, Realme, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.