₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर

क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है।

₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर

Photo Credit: Flipkart

Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।

ख़ास बातें
  • Flipkart ने फोन को 13% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है
  • 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है
  • Vivo V40 5G में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है
विज्ञापन

Vivo V40 5G को देश की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। Vivo V40 5G में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। आमतौर पर फोन की कीमत 40 हजार रुपये के करीब रहती है लेकिन Vivo V40 5G अब Flipkart सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 5500mAh बैटरी है। यह रियर में 50MP के दो कैमरा से लैस होकर आता है। आइए विस्तार से Vivo V40 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Vivo V40 5G Sale Price Discount Offer

Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 39,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 13% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,991 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है। 

Vivo V40 5G Sale Bank Offer

Vivo V40 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 7,000 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo V40 5G Specifications

Vivo V40 5G में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। Vivo V40 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है।

Vivo V40 5G में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम के करीब है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »