Poco X3 में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट शामिल है, जो Poco X2 में शामिल स्नैपड्रैगन 730जी का अपग्रेड है। इसमें आपको बड़ी 6,000mAh बैटरी भी मिलती है।
Poco X3 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है
Poco X3 में कंपनी ने नए डिज़ाइन को चुना है और यह किसी भी मौजूदा रेडमी मॉडल की तरह नहीं दिखता है। Poco X2 (रिव्यू) की तुलना में, नए X3 में सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है, जो स्मार्टफोन के टॉप सेंटर में स्थित है। पोको ने हालांकि डिस्प्ले के मामले में कुछ भी नहीं बदला है और आपको अभी भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का पैनल मिलता है। किफायती सेगमेंट में हाई रिफ्रेश रेट का मिलना धीरे-धीरे आम हो रहा है और यदि आप अपने स्मार्टफोन पर बहुत अधिक गेम खेलते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमेंट भी है। डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ल्स हैं, लेकिन कैमरा होल कुछ लोगों के लिए थोड़ा ध्यान भटकाने वाला हो सकता है।
डिवाइस को उठाते ही आप देखेंगे कि यह भारी है। 225 ग्राम वज़न के साथ यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 (रिव्यू) से भी भारी है, जो एक बड़ी 7,000mAh बैटरी से लैस आता है। पोको एक्स3 का वज़न अच्छी तरह से संतुलित है और फोन के हाथों से गिरने की संभावना नहीं है। हालांकि, थोड़ी देर के लिए डिवाइस का इस्तेमाल करने के बाद, आपको हाथों में थकान महसूस हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी