Poco जल्द लॉन्च कर सकती है M6 4G, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग

पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने भारत में M6 5G को पेश किया था। यह इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी ने भारत में M6 5G को पेश किया था
  • यह इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट होगा
  • इसमें डुअल बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी और NFC के लिए सपोर्ट हो सकता है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का M6 4G जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने भारत में M6 5G को पेश किया था। यह इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट होगा। इस वर्ष की शुरुआत में Poco ने कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में M6 Pro 4G को उपलब्ध कराया था।  

NBTC साइट पर Poco M6 4G मॉडल नंबर 2404APC5FG के साथ लिस्टेड है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। यह इसी मॉडल नंबर के साथ FCC वेबसाइट पर भी देखा गया था। इससे पता चला था कि यह स्मार्टफोन Xiaomi के नए एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS पर चलेगा। इसमें डुअल बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी और NFC के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,930 mAh रेटेड बैटरी दी जा सकती है, जो 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Poco M6 4G को Redmi 13 4G के रिब्रांडेड मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 हो सकता है। 

हाल ही में Poco ने X6 5G का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाला नया वेरिएंट देश में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लगभग एक महीना पहले 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये का है। डुअल सिम (नैनो)  वाला Poco X6 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके लिए 3 OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  2. Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Ai+ Nova Flip भारत में 50MP कैमरा, 4325mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. LG, Samsung, Xiaomi स्मार्ट TV पर फ्री नहीं देख पाएंगे टीवी चैनल! बदलने जा रहे नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
  3. OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
  4. LG, Samsung, Xiaomi स्मार्ट TV पर फ्री नहीं देख पाएंगे टीवी चैनल! बदलने जा रहे नियम
  5. नए घरेलू PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन
  6. Sony Xperia 1 VIII में नए कलर्स के साथ मिल सकता है अलग कैमरा लेआउट
  7. Ai+ Nova Flip भारत में 50MP कैमरा, 4325mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!
  9. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Huawei का लेटेस्ट फोन 6620mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल 10x जूम कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.