Poco की X7 सीरीज जनवरी में होगी भारत में लॉन्च

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.67 AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Poco X7 और X7 Pro शामिल हो सकते हैं
  • Poco की X7 सीरीज को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की X7 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Poco X7 और X7 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Ultra हो सकता है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि X7 सीरीज को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। देश में कंपनी की यूनिट के चीफ Himanshu Tandon ने X पर एक अन्य पोस्ट में इस स्मार्टफोन सीरीज में 'Neo' वेरिएंट नहीं होने की पुष्टि की है। Poco X7 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Ultra और X7 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultra दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 हो सकता है। 
Advertisement

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.67 AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। X7 Pro में 6.67 इंच CrystalRez 1.5K AMOLED डिस्प्ले 2,560 Hz का टच सैंपलिंग रेटच और 3,200 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिल सकता है। X7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। X7 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में 5,110 mAh की बैटरी और Pro मॉडल में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

हाल ही में Poco ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। यह अगस्त में लॉन्च किए Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के C75 में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन को गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला C75 Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड रेंज में Poco की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.