Poco का C71 इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.88 इंच का डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Poco C61 की जगह ले सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का C71 इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Poco C61 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 दिया गया था। 

Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि C71 को 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में C71 के लिए Flipkart की माइक्रोसाइट का लिंक भी दिया गया है। इस माइक्रोसाइट पर दी गई प्रमोशनल इमेजेज से पता चलता है कि C71 का प्राइस 7,000 रुपये से कम होगा। Poco ने C61 के 4 GB + 64 GB वाले बेस वेरिएंट को 6,999 रुपये में पेश किया था। फ्लिपकार्ट पर C71 की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन स्प्लिट ग्रिड डिजाइन और डुअल-टोन फिनिश के साथ होगा। इसे Cool Blue, Desert Gold और Power Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन का ड़िस्प्ले थिन साइड बेजेल्स और फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगा। C71 में दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसमें बाएं कोने पर SIM कार्ड के लिए स्लॉट है। Poco ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की 6.88 इंच की स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और ट्रिपल TÜV Rheinland आई-प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ होगी। C71 की 5,200 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

हाल ही में Poco ने F7 Ultra और F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था।  Poco F7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और Poco F7 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। Poco F7 Ultra में 5,300 mAh और Poco F7 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। F7 Ultra में 6.67 इंच का WQHD+ फ्लो AMOLED डिस्प्ले 1,440 x 3,200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Advertisement

 

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.