• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco C61 Airtel Exclusive Edition हुआ 50GB फ्री डाटा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco C61 Airtel Exclusive Edition हुआ 50GB फ्री डाटा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco C61 में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650×720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

Poco C61 Airtel Exclusive Edition हुआ 50GB फ्री डाटा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Poco

Poco C61 में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Poco C61 में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C61 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco C61 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Poco ने भारतीय बाजार में Poco C61 Airtel Exclusive Edition लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ Poco ने स्मार्टफोन के साथ प्रीपेड सब्सक्रिप्शन और स्पेशल ऑफर को बंडल करने के लिए भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इसके चलते ग्राहक स्मार्टफोन पर फ्री डाटा और अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे। Poco C61 भारत में 26 मार्च को पेश हुआ था और यह एडिशन लाइनअप में एक नया वर्जन है। आइए Poco C61 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco C61 Airtel Exclusive Edition Price


Poco C61 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि, खरीदार 3000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं और 5,999 रुपये में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। सामान्य Poco C61 वेरिएंट 6,499 रुपये में बिकता है। स्मार्टफोन तीन कलर्स डायमंड डस्ट ब्लैक, ईथरियल ब्लू और मिस्टिकल ग्रीन में उपलब्ध है। इसे 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीदा जा सकता है।
  Poco और Airtel के बीच यह कॉलोब्रेशन कंज्यूमर को 750 रुपये तक के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ 50GB फ्री डाटा प्रदान करता है। खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं। स्मार्टफोन 18 माह की अवधि के लिए एयरटेल प्रीपेड सिम से लॉक है।


Poco C61 Specifications


Poco C61 में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650×720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। इस स्मार्टफोन में MediaTek G36 SoC दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »