POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें

Poco C61 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस है।

POCO C61 की भारत में सेल शुरू, सिर्फ 6999 रुपये में Flipkart पर खरीदें

Photo Credit: Poco

Poco C61 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Poco C61 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C61 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Poco C61 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Poco ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय बाजार में Poco C61 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन Redmi A3 का रीब्रांडेड वर्जन है और किफायती कीमत में आता है। यह स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शानदार ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। आइए Poco C61 के स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco C61 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Poco C61 के 6GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। हालांकि, अर्ली बर्ड ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये और 7,999 रुपये में Flipkart पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Mystical Green, Ethereal Blue और Diamond Dust Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Poco C61 के स्पेसिफिकेशंस


Poco C61 में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डीयूड्रॉप नॉच और कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह 89.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 SoC से लैस है। इस फोन में 6GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरे को बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Poco C61 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, 4जी, ड्यूल सिम, GNSS, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »