दमदार प्रोसेसर व फास्‍ट चार्जिंग से लैस होगा Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन!

Poco M4 Pro 5G इसी महीने यानी 9 नवंबर को लॉन्‍च होने के ल‍िए तैयार है। पोको की तरफ से इस साल लॉन्‍च होने वाला यह आखिरी फोन होगा। Poco M4 Pro 5G के नए टीजर से यह पता चलाता है क‍ि इस डिवाइस में सुपर फास्‍ट प्रोसेसर मिलने वाला है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 17:19 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 या डाइमेंसिटी 700 चिपसेट हो सकता है
  • Poco M4 Pro 5 और Redmi note 11 5G के मॉडल एक जैसे हो सकते हैं
  • यह फोन 6एनएम चिप पर आधारित "अल्ट्रा-फास्ट" प्रोसेसर से लैस हो सकता है

Poco M4 Pro 5, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्‍च हो सकता है

शाओमी से अलग होकर इंडिपेंडेंट ब्रैंड बने पोको ने उसकी M सीरीज में एक नए 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर ली है। Poco M4 Pro 5G इसी महीने यानी 9 नवंबर को लॉन्‍च होने के ल‍िए तैयार है। पोको की तरफ से इस साल लॉन्‍च होने वाला यह आखिरी फोन होगा। Poco M4 Pro 5G के नए टीजर से यह पता चलाता है क‍ि इस डिवाइस में सुपर फास्‍ट प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में फास्‍ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। यह डिवाइस पहले भी कई मौके पर लीक हो चुकी है। गीकबेंच के साथ साथ इसे कई दूसरी सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर भी लीक किया गया है। 

अपने नए ट्विटर टीजर में पोको के ग्लोबल अकाउंट की तरफ से बताया गया है कि Poco M4 Pro 5, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, एक और टीजर शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है क‍ि पोको एम4 प्रो 5जी स्‍मार्टफोन 6एनएम चिप पर आधारित "अल्ट्रा-फास्ट" प्रोसेसर पर चलेगा। हालांक‍ि अभी प्रोसेसर का नाम कंपनी ने नहीं बताया है, लेकिन गीकबेंच पर की गई लिस्टिंग में कहा गया है क‍ि फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट या मीडियाटेक का ही डाइमेंसिटी 700 चिपसेट हो सकता है। 
Advertisement
 

रिपोर्टों में यह भी बताया गया है क‍ि Poco M4 Pro 5 और Redmi note 11 5G के  मॉडल एक जैसे हो सकते हैं। वैसे ये केवल अटकलें हैं। पोको की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी कुछ कहा नहीं गया है। 
गीकबेंच की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Poco M4 Pro 5G में 8GB रैम हो सकती है और यह Android 11 सॉफ्टवेयर पर चलता है। इसे IMEI, यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) और कंपल्सरी सर्टिफिकेट ऑफ चाइना (3C) सर्टिफिकेशन साइट्स पर मॉडल नंबर 21091116AC और 21091116AG के साथ देखा गया है। इनमें से एक चीनी मॉडल हो सकता है, जबक‍ि दूसरा ग्‍लोबल वेरिएंट के रूप में लॉन्‍च किया जा सकता है। Poco M4 Pro 5G के बारे में अभी यही जानकारी है। फोन की कीमत, प्राइस और फीचर्स का खुलासा 9 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30pm बजे होगा।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.